पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर को शहरवासियों ने दी पुष्पांजलि एवं भजनांजलि
ग्वालियर – पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायणकृष्ण शेजवलकर की 101 वीं जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि एवं भजनांजलि कार्यक्रम में शहरवासियों ने स्व. नारायणकृष्ण शेजवलकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा भजन गायक राजेन्द्र पारिख द्वारा भजनों के माध्यम से भजनांजलि अर्पित की।
पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने स्व. नारायणकृष्ण शेजवलकर (काका जी) को याद करते हुए कहा कि मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से हॅू जिन्हें काकाजी के साथ एवं उनके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने राजनैतिक जीवन में हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे आगे बढ़ाने में काकाजी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। आज देश के विकास के लिए जिन 5 मंत्र की चर्चा देश के प्रधानमंत्री करते हैं, काकाजी ने हमेशा उन्हीं 5 मंत्रो पर चलकर कार्य किया है।

