Newsराजनीतिराज्य

दीवार गिरने से मलबे में दबे 9 बच्चों की मौत और 4 घायल

जेसीबी से मलबा हटाकर बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। - Dainik Bhaskar

सागर. मध्यप्रदेश के सागर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मंदिर के पास की दीवार गिरने से लगभग 9 बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों की आयु 9 से 19 के बीच बताई जा रही है। वहीं 4 बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है। ऐसा बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था।

नगर परिषद के अमले ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया।
बच्चे शिवलिंग बनाने में जुटे थे तभी दीवार गिरी
सुबह लगभग 10 बजे पार्थिव शिवििलंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा था। रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवििलंग बनाने के लिये बच्चे भी पहुंथे थे। जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे। वहीं मंदिर परिसर के बगल वाली दीवार भरभराकर गिर गयी। जिसमें कुछ बच्चे दब गये। जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाल गया। दीवार लगभग 50 वर्ष पुरानी बताई जा रही थी। इस घटना की जानकारी लगने पर रहली विधानसभा से विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी शाहपुर पहुंचे और साथ ही घटनास्थल पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि बच्चे कार्यक्रम स्थल पर बने टेंट में खेल रहे थे तभी अचानक मंदिर परिसर के बगल की दीवार ढह गयी। जिसमें 2 बच्चों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ और बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। जबकि कुछ ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। कुल 9 बच्चों की मृत्यु हुई है।

बच्चों को प्राइवेट गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में इनकी गई जान
दिव्यांश साहू पुत्र नितेश साहू
वंश लोधी पुत्र यशवंत लोधी
नीतेश पटेल पुत्र कमलेश पटेल
ध्रुव यादव पुत्र जगदीश यादव
पर्व विश्वकर्मा पुत्र कृष्ण विश्वकर्मा
दिव्यराज साहू पुत्र गोविंद साहू
सुमित प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति
खुशी पटवा पुत्री अमित पटवा
एक अन्य की पहचान नहीं


4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाहपुर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet