LatestNewsराज्य

सिंधिया के कार्यक्रम में मंच पर बैठे ऊर्जा मंत्री की हो गई किरकिरी

ग्वालियर. शहर में जिस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युम्न सिंह तोमर एक कार्यक्रम में मौजूद थे तभी अचानक बिजली गुल हो गई। ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में बिजली गुल होने से हर कोई हैरान रह गया और उनकी तरफ ही निगाहें टिकाकर देखता नजर आया। इस घटना से अब बिजली विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।
सिंधिया के भाषण से पहले ही बिजली गुल
ग्वालियर में सिंधिया और मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक पेड मां के नाम और मुरार नदी के पुनरूत्थन कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में जब सिंधिया मंच पर भाषण देना शुरू करने ही वाले थे कि तभी अचानक बिजली गुल हो गई और माइक बंद हो गया। जैसे ही बिजली गुल हुई तो मंच पर मौजूद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थोडे परेशान नजर आए। बिजली गुल होने के कारण सिंधिया को बिना माइक के ही अपना भाषण शुरू करना पडा। हालांकि कुछ देर बाद जनरेटर चालू हो गया तो सिंधिया ने माइक से अपना भाषण पूरा किया।
अघोषित बिजली कटौती की पोल खुली
बता दें कि ग्वालियर में अघोषित बिजली कटौती को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं और अब तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर में ही बिजली गुल हो जाने से बिजली विभाग की पोल ही खुल गई है और बिजली विभाग की जमकर किरकिरी भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *