भोपाल, – पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जुलाई में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार, दीपिका सुरी, सोनाली मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त कार्य. उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा राघवेन्द्र ऋषिश्वर, कार्य. उप पुलिस अधीक्षक प्रशासन शाखा रविन्द्र कुमार चावरिया, कार्य. निरीक्षक (एम) प्रशिक्षण शाखा अखिलेश सिंह चौहान, कार्य. निरीक्षक विशेष शाखा विश्वनाथ शुक्ला, कार्य. निरीक्षक विशेष शाखा हेमराज शिल्पकार, कार्य. सूबेदार (एम) विशेष शाखा धनसिंह अहिरवार, कार्य. सूबेदार (एम) विशेष शाखा महेश प्रसाद मिश्रा, उप निरीक्षक (एम) योजना शाखा विजेन्द्र गौड़, सउनि पीटीआरआई टी.एस. थॉमस, सउनि (एम) पुलिस आईटीआई नंदलाल उमरे तथा आरक्षक पीटीआरआई रमेश कुमार सराठे को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।