Newsराजनीतिराज्य

सेवा निवृति समारोह-सहज, सरल एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी हैं-का.अरूण भगोलीवाल

भोपाल -भारतीय स्टेट बैंक(SBI) के भोपाल सर्किल के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिवस है जब उनके सर्कल के महासचिव और ऑल इंडिया स्टाफ फेडरेशन में ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन में अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के पश्चात प्रथम बार । ग्वालियर अंचल के स्टेट बैंक कर्मियों ने अपने स्वागत की जोरदार तैयारियां की हैं इन सब पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्टेट बैंक एम्पलाइज यूनियन ग्वालियर अंचल के उप महासचिव कॉ. रहीम खान ने बताया कि संघ के महासचिव कॉ. अरुण भगोलीवाल का जन्म 4 जुलाई 1964 को भोपाल में हुआ था उनकी संपूर्ण शिक्षा-दीक्षा भी भोपाल में संपन्न हुई, उन्होंने गणित विषय से स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है तथा वर्ष 1984 में भारतीय स्टेट बैंक में रोकडिया पद पर उनकी नियुक्ति हुई । कॉ. अरुण भगोलीवाल स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर पर खेलों के प्रति विशेष रुचि रखते थे तथा उनकी वॉलीबॉल के खेल में महारथ हासिल थी ।
उन्होंने मध्यप्रदेश की वालीबॉल टीम में जूनियर तथा सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व भी किया । इसके अतिरिक्त वे फुटबॉल, बॉस्केटबॉल एवं क्रिकेट खेल में भी सक्रिय रहे । बैंक की वॉलीबॉल टीम में वे वर्षों तक कप्तान के रूप में खेलते रहे । कॉ. भगोलीवाल भोपाल स्थित खेलकूद की विभिन्न कमेटियों में पदाधिकारी भी रह चुके हैं । बैंक में अपने साथियों के आग्रह पर उन्होंने बैंक की ट्रेड यूनियन में भागीदारी की तथा स्थानीय प्रधान कार्यालय भोपाल में वह सर्वप्रथम कम उम्र के स्थानीय सचिव के रूप में निर्वाचित होने वाले कर्मी के रूप में उन्होंने अपना नाम दर्ज किया । यूनियन की गतिविधियों में आगे बढ़ते रहें । सर्कल स्तर पर सर्वप्रथम वे सहायक महासचिव पद पर तत्पश्चात मुख्यालय में उप महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए तथा दोनों ही पदों पर उन्होंने कुशलतापूर्वक कार्य संपादन किया । मंडल कल्याण समिति में सचिव के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई । सचिव सी.डब्ल्यू. सी. पद का निर्वहन उन्होंने निरंतर 12 वर्षों तक किया एवं भोपाल मंडल के खाते में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कराई । वर्ष 2009 में भोपाल सर्कल में नए श्रमिक संघ के गठन पर उन्हें अध्यक्ष पद पर का दायित्व दिया गया तत्पश्चात वर्ष 2010 में कॉ. अरुण भगोलीवाल को संघ में महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया ।स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के अभी तक चार त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न हुए हैं जिसमें कॉ. अरुण भगोलीवाल एवं उनकी संपूर्ण टीम लगातार निर्विरोध निर्वाचित होती चली आ रही है । राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के चुनावों में वर्ष 2015 एवं वर्ष 2018 2021व 2024 में कॉ,अरुण भगोलीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा इस वर्ष 2021 में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है । इसके अतिरिक्त कॉ. भगोलीवाल नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलाइज (एन.सी.बी.ई.) जो बैंकिंग उद्योग के कर्मियों हेतु प्रबंधन तथा केंद्र सरकार के साथ सेवा-शर्तों एवं वेतन-भत्तों के निर्धारण हेतु समझौते करती है में कॉ. अरुण भगोलीवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष है । इस पद के दायित्व निर्वहन में उन्होंने बैंक कर्मियों के 10वें एवं 11वे वेतनमान पर हस्ताक्षर किए थे ।स्टेट बैंक भोपाल सर्कल की कर्मचारी सहकारी साख समिति के कॉम अरुण भगोलीवाल अध्यक्ष है,वउनके कुशल नेतृत्व में साख समिति पूर्णता कंप्यूटराइज्ड है तथा निरंतर लाभप्रद स्थिति में चल रही है इसके माध्यम से आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को रुपये सात लाख तक का ऋण नाम मात्र की ब्याज दर पर दिया जाता है । इसके साथ ही सदस्यों को प्रतिवर्ष 10% का लाभांश भी दिया जाता है । कामरेड अरुण भगोलीवाल के नेतृत्व का यह उत्कृष्ट उदाहरण है कि भोपाल सर्कल के कर्मचारी संघ तथा सहकारी साख समिति को कार्यकुशलता, पारदर्शिता तथा सदस्यों के हितार्थ तथा कल्याणार्थ किए जाने वाले कार्यो के कारण आई.एस.ओ. 9001-2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है । कॉ. अरुण भगोलीवाल सहज, सरल,मृदुभाषी तथा सभी का ध्यान रखकर एवं सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता है । हम उनके सेवा निवृति पर उनके उत्तम स्वास्थ की मंगल कामना करते हैं । और अपनी जांबाज नेता को पूरे भोपाल सर्किल व ऑल इंडिया स्टाफ फेडरेशन की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *