वीरपुर बांध के सौंदर्यीकरण के लिये परियोजना के तहत किया जायेगा कार्य 

अमृत परियोजना 2.0 के तहत नगर पालिका एवं नगर परिषद की डीपीआर बनाने का कार्य 
ग्वालियर – अमृत परियोजना 2.0 के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा वीरपुर बांध के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। यह कार्य लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत से होगा। इसके साथ ही ग्वालियर जिले के नगर पालिका डबरा में योजना के तहत सीवरेज स्कीम और बिलौआ, पिछोर, भितरवार, मोहना नगर परिषद में भी अमृत परियोजना के तहत कार्य किया जाना है। इसकी डीपीआर तैयार की जायेगी। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में अमृत परियोजना 2.0 की सोमवार को समीक्षा बैठक हुई।
ग्वालियर जिले की नगर पालिका एवं नगर परिषद में अमृत परियोजना के तहत जो डीपीआर तैयार की जाना है, उसके संबंध में विस्तृत सर्वे एवं मैदानी हकीकत को शामिल करते हुए परियोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही परियोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की जाए। विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर ने बैठक में कहा कि नगर पालिका डबरा, बिलौआ, पिछोर व भितरवार के साथ मोहना नगर परिषद में अमृत परियोजना के तहत जो कार्य किया जाना है उसकी डीपीआर पूरी सावधानी के साथ बनाई जाए, ताकि कोई क्षेत्र छूटे नहीं। इसके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर और उनके सुझाव लेकर परियोजना में शामिल किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *