गोल्डन टॉवर के फ्लैट रहने लायक नहीं, बिल्डर रिफंड करें नही तो कोर्ट में घसीटेंगे, सिटी प्लानर ने देखे टूटे पिलर

ग्वालियर. थाटीपुर स्थित 4 मंजिला बिल्डिंग गोल्डन टॉवर में 18 जुलाई को एक पिलर ढहने के बाद बिल्डिंग एक ओर झुक गयी है। कई फ ्लैट में दरार आ गयी है। खतरनाक स्थिति में सभी 26 फ्लैट आधी को आनन-फानन में खाली गयी थी। 12 दिन के बाद भी फ्लैट में रहने वाले दर-दर भटक रहे हैं। बैंक में कार्यरत गोदिया का फ्लैट नम्बर 101 है ने बताया कि जिसमें एसी भी लगा हुआ है प्रशासन के दबाव में बिल्डर ने मोहन बांदिल ने सिरोल लिंक रोड स्थित ओमिराइज बिल्डिंग में रहने और खाने की व्यवस्था की है तो उसमें तो पंखा भी नहीं लगा है। ऐसा स्थिति में बच्चों के कैसे रह सकते हैं। खाने -पीने की व्यवस्था के सवाल पर बोले रहने की तो ठीक व्यवस्था नहीं है खाना का खिलायेंगे। मैं आपको बता दूं कि इस बिल्डिंग 27 नहीं 26 फ्लैट है बैसमेंट में बनाये कम्युनिटी हॉल पर मोहन बांदिल के मैनेजर का कब्जा है जो फ्लैट वालों का होना चाहिये था।

दिनों दिन फ्लैट मालिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि बिल्डर रिफंड नहीं करता है या नयी बिल्डिंग नहीं बनाना है तो उसे कोर्ट में घसीटेंगे। शनिवार को नगरनिगम के प्रभारी सिटी प्लानर प्रदीप जादौन गोल्डर टॉवर का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बिल्डिंग के 2 नये पिलर में आयी दरारों के फोटो खींच कर रिकॉर्ड में रखे है। प्रभारी सिटी प्लानर ने बताया कि बिल्डिंग रहने लायक नहीं है। स्थिति बेहद खराब है। स्थानीय लोग जल्द आन्दोलन करने की रणनीति बना रहे हैं।

12 दिन से दर-दर भटक रहे लोग
थाटीपुर की गोल्डन टॉवर इमारत में रहने वाले लोग 12 दिन से दर-दर भटक रहे हैं। यह लोग होटल, दोस्तों व रिश्तेदारें के घर पर शरण लिए हुए हैं। यह लोग रोज सुबह मल्टी के बाहर पहुंच जाते हैं। घंटों अपने सपनों के आशियाने को निहारते रहते हैं और वापस लौट आते हैं। मल्टी में रहने वाली शशि प्रभा, रंजना वर्मा, जसवीर सिंह आदि ने बताया है कि जिस तरह से यह बिल्डिंग झुकी है इसमें रहना किसी भी तरह सुरक्षित नहीं है। भविष्य में कभी भी कोई घटना हो सकती है। ऐसे में वह कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
कितना खतरनाक है नए दो पिलर की दरार?
शनिवार को नगर निगम के प्रभारी सिटी प्लानर प्रदीप जादौन ने गोल्डन टॉवर का निरीक्षण किया है। सिटी प्लानर जादौन वहां चल रहे मरम्मत का काम देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने देखा काम चल रहा है, लेकिन बिल्डिंग की हालत बेहद खराब है। उन्होंने अंदर जाकर देखा कि जो पिलर ध्वस्त हुआ था उसके अतिरिक्त दो नए पिलर में भी दरार आ गई है। यह दरार ऊपर की तरफ है। उन्होंने इन दोनों पिलर में आई दरार के फोटो लिए हैं, जिससे उसे अपनी रिपोर्ट मंे शामिल किए जा सकें। उनका कहना है कि यह नई दरार है या उसी समय की है कहा नहीं जा सकता, लेकिन है खतरनाक। इससे बिल्डिंग और भी खतरनाक हो जाती है। फिलहाल काम जारी है और कितने दिल चलेगा यह साफ नहीं है।
12 दिन से दर-दर भटक रहे लोग
थाटीपुर की गोल्डन टॉवर इमारत में रहने वाले लोग 12 दिन से दर-दर भटक रहे हैं। यह लोग होटल, दोस्तों व रिश्तेदारें के घर पर शरण लिए हुए हैं। यह लोग रोज सुबह मल्टी के बाहर पहुंच जाते हैं। घंटों अपने सपनों के आशियाने को निहारते रहते हैं और वापस लौट आते हैं। मल्टी में रहने वाली शशि प्रभा, रंजना वर्मा, जसवीर सिंह आदि ने बताया है कि जिस तरह से यह बिल्डिंग झुकी है इसमें रहना किसी भी तरह सुरक्षित नहीं है। भविष्य में कभी भी कोई घटना हो सकती है। ऐसे में वह कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
कोर्ट ही दिलाएगा रिफंड या नई बिल्डिंग
इस मामले में एडवोकेट धर्मेन्द्र शर्मा का कहना है कि इस मामले में गोल्डन टॉवर के 27 फ्लैट के मालिकों के साथ बिल्डर ने धोखेबाजी की है। इसमें पीड़ित परिवार कोर्ट में जा सकते हैं। यहां घटिया निर्माण कराकर फ्लैट बेचने पर बिल्डर के खिलाफ केस किया जा सकता। कोर्ट रिफंड या नई बिल्डिंग का आदेश दे सकता है। नगर निगम एक्ट के तहत भी एक्शन लिया जा सकता है। घटिय निर्माण कर धोखेबाजी पर मामला भी दर्ज कराने के आदेश हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *