- ग्वालियर में मौसम बिगाड़ रहा सेहत, हाथ-पैरों में दर्द के साथ गला व उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
- आम जनता को बड़ा झटका, पुरानी पेंशन व्यवस्था मुमकिन नहीं

ग्वालियर. थाटीपुर में 10 दिन पूर्व 18 जुलाई को गोल्डन टॉवर 5 मंजिला मल्टी का पिलर ध्वस्त होने से बिल्डिंग एक ओर झुक गयी। जिससे कई फ्लैटों में दरार आ गयी है। आधी रात को प्रशासन ने रेस्क्यू कर पूरे 27 फ्लैट खाली कराये थे। मल्टी पर चेतावनी लगा दी कि यह बिल्डिंग योग्य नहीं है और उसके बाद भी बिल्डिंग के संबंध में कोई कार्यवाही की गयी है। बिल्डर मोहन बांदिल एक बार भी पीडि़त रहवासियों से नहीं मिला है। हालत यह है कि 10 दिन से यहां रहने वाले अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व होटल में रूकने पर मजबूर हैं।