LatestNewsराज्य

आम जनता को बड़ा झटका, पुरानी पेंशन व्यवस्था मुमकिन नहीं

नई दिल्ली. वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने उन लाखों कर्मचारियों को बडा झटका दिया है जो पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) की वापसी की उम्मीद लगाए बैठक थे। टीवी सोमनाथन ने कहा कि ओपीएस अब वित्तीय रूप से मुमकिन नहीं है और इसे लाना देश के उन नागिरकों के लिए नुकासनदेह होगा जो सरकारी नौकरी में नहीं है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) को लेकर सार्थक बातचीत हुई है पर काम अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा एनपीएस को लेकर कर्मचारियों का कहना है कि यह शेयर बाजार से जुडा है हमें पेंशन में उतार-चढाव नहीं चाहिए। यह स्पष्ट हो कि कितनी पेंशन मिलेगी। अगर किसी ने पूरी नौकरी यानी 30 साल तक काम नहीं किया है उसके लिए कुछ न्यनतम पेंशन तय की जाए।
बंद हो सकती है ओल्ड रिजीम
वहीं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने बताया कि एब बार नई आयकर व्यवस्था (न्यू रिजीम) को बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा लोग नई कर व्यवस्था को चुन रहे है उन्हें यह फायदेमंद लग रही है। इसे व्यक्तिगत करदाताओं में 66 प्रतिशत अपना चुके है। लोगों को नई कर व्यवस्था में फायदा दिख रहा है। इसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन, एनपीएस और कई अन्य फायदे बढा दिए गए है। समय के साथ कभी नई कर व्यवस्था में पर्याप्त संख्या हो सकती है तब हम देखेंग कि हम पुरानी व्यवस्था का वास्तविक रूप में कैसे ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *