LatestNewsराज्य

MP में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा आरक्षण

भोपाल. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है। कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसकी घोषणा की है। इस तरह अब तक 7 राज्य अग्निवीरों को लेकर ऐलान कर चुके है।
2 साल पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआईएसएफ में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी। वहीं हरियाणा सरकार अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला कर चुकी है। उत्तराखंड सरकार भी 22 जुलाई को ही अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान कर चुकी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि अग्निवीर जब सेना में सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें राज्य पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में आरक्षण के साथ छूट दी जाएगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अग्निवीरों के लिए पुलिस सर्विस में 10% आरक्षण और आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का ऐलान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *