ग्वालियर. गुना में पुलिस हिरासत में हुई देवेन्द्र उर्फ देवा पारदी की मौत के मामले में शुक्रवार की शाम को ग्वालियर के आईजी कार्यालय के बाहर पारदियों ने भारतीय कम्युनिष्ट पाटी मार्क्सवादी (सीपीएम)के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया है। बेटे की अस्थियां लेकर पहुंची मां ने आईजी से मांग की है कि आरोपी पुलिस वालों पर कार्यवाही की जाये। मृतक देवा पारदी की मां ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जब तक उनको इंसाफ नहीं मिल जाता है तब तक अपने बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित नहीं करूंगी। आई जी अरबिंद सक्सैना ने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है।
क्या है मामला
देवा पारदी को गुना जिले की पुलिस ने उस समय चोरी के शक में पकड़ा था जब वह दूल्हे के रूप में बारात लेकर घोड़ी पर बैठकर जा रहा था। इसके बाद पुलिस कस्टड़ी में उसकी मौत हो गई। देवा पारदी की मौत के बाद गुना में काफी बबाल मचा था। पारदियों के गांव से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया गया था। इस मामले मंे पुलिस का कहना है कि देवा पारदी की मौत पुलिस के उसे ले जाते समय रास्ते मे हार्ट अटैक आने की बजह से हुई थी जबकि देवा के परिजन का आरोप है कि उसकी मौत सामान्य नहीं हत्या है। मौत की बजह पुलिस द्वारा दी गई प्रताड़ना और थर्ड डिग्री टॉर्चर है। तभी से यह आंदोलन की बजह बनी हुई है ।
देवा की अस्थियां लेकर किया गया प्रदर्शन
शुक्रवार को गुना से लगभग 50 से ज्यादा पारदी सीपीएम नेता अखिलेश यादव के साथ आईजी ग्वालियर के कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया है। आईजी कार्यालय के बाहर हंगामा की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंचा दिया गया है और इसके बाद देवा पारदी की परिजन व सीपीएम के नेता आईजी अरबिंद सक्सैना से मिले और अपनी मांग से अवगत कराया।