LatestNewsराज्य

बड़ा रेल हादसा, अचानक पेड़ से टकरा गई पैसेंजर ट्रेन, पायलेट की हालत गंभीर

कांकेर. छत्तीसगढ के कांकेर जिले में बडा रेलवे हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेन अचानक पेड से टकरा गई जिससे ट्रेन के दोनों पहिए पटरी से नीचे उतर आए। हादसे में ट्रेन पायलेट को गहरी चोटें आई है। यह पूरा हादसा भानुप्रतापपुर में हुआ है। बता दें कि ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था।
दरअसल यह हादसा बिगडते मौसम के कारण हुआ है। बस्तर इलके में तीन-चार दिनों से लगातार तेज हवा और बिजली केसाथ भयंकर बारिश हो रही है। इस कारण जगह-जगह भारी पेड, मकान गिर रहे है। इसके चलते एक विशाल पेड रेलवे ट्रैक पर गिर गया जिस जानकारी रेलवे विभाग को नहीं थी। इस भूल के चलता इसी रास्ते से ट्रैन क्रॉस करने वाली थी। जब तक पायलेट ने हादसे पर काबू पाने की कोशिश की तब तक ट्रेन पेड से टकरा चुकी थी और यह बडा हादसा हो गया।
रेल का दोनों पहिया ट्रैक से उतरा
रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन के पेड़ से टकराने से ट्रेन के ईंजन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका दोनों पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया है। हादसे से छत्तीसगढ़ रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। हादसे होने की वजह से आज अंतागढ़- भानुप्रतापपुर से दुर्ग-रायपुर आने जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है। ट्रेन के रद्द होने से इसका सीधा नुकसान यात्रियों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *