LatestNewsराज्य

ग्वालियर निवासी जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक के पति-सास की संपत्ति होगी कुर्क, पति-सास 10 दिन से फरार

ग्वालियर. जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक की मौत के बाद उसके पति और सास फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की भी तैयारी है। पूजा थापक ने 9 जुलाई को फांसी लगा ली थी। 16 जुलाई को पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में केस दज्र किया गया। डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि दो टीमें आरोपी मां-बेटे की तलाश में जुटी है। दोनों के मोबाइल स्विच बता रहे है। उनकी आखिरी लोकेशन भोपाल के साकेत नगर में ट्रैस की गई थी। आरोपी निखिल दुबे और उसकी मां की संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। संपत्तियों की लिस्ट मिलने के बाद कोर्ट से उद्घोषणा कराई जाएगी। इसके बाद आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की जाएगी। जल्द आरोपियों के खिलाफ इनाम की घोषणा भी कर दी जाएगी दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक ग्वालियर निवासी पूजा थापक जनसंपर्क संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ थीं। साल 2022 में उनकी शादी साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक हैं। उनका एक साल का एक बेटा है। 9 जुलाई की सुबह घर में पति और सास से अनबन के बाद पूजा थापक ने बेडरूम में फांसी लगा ली थी। काफी देर बाद भी जब बेडरूम का दरवाजा नहीं खुला, तो पति ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा था। अंदर पूजा थापक फंदे पर लटकी नजर आईं। फौरन उन्हें फंदे से उतारकर एम्स अस्पताल ले जाया गया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *