Newsराजनीतिराज्य

महापौर ने दो पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं 52 वाहनों का किया शुभारंभ

ग्वालियर – महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा कै. रूप सिंह पार्क एवं शहीद उपमन्यु पार्क के किए गए सौंदर्यीकरण कार्य का फीती काटकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी द्वारा क्रय किए गए 52 नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कार्यस्थल के लिए रवाना किया। इसके साथ ही कैप्टन उपमन्यु पार्क में पौधारोपण भी किया।
शुभारंभ के अवसर पर एमआईसी सदस्यविनोद माठू यादव,अनिल त्रिपाठी,गायत्री सुधीर मंडेलिया, शकील मंसूरी, उपनेता सत्तापक्ष योगेन्द्र यादव मंगल, पार्षद श्रीमती रेखा अनिल त्रिपाठी, अपर आयुक्त विजय राज, मुनीश सिकरवार, उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव, कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे, नोडल अधिकारी महेन्द्र अग्रवाल, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि निगम में 52 वाहन शामिल हुए हैं इससे शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृण होगी। साथ ही दो पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया है आज से ये पार्क आमजनों के लिए खोल दिए जाएगें।स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में इन वाहनों से बड़ा लाभ मिलेगा, आज निगम बेडे में 52 वाहन शामिल हुए हैं। जिसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं 25 सीएनजी वाहन हैं। जिससे निगम का खर्चा भी बचेगा। इसके साथ ही 2 रिफ्यूज्ड कॉम्पैक्टर वाहन है।ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत शहर के लिए नगर निगम ग्वालियर को 52 वाहन दिए हैं। जिसमें 25 इलेक्ट्रिक डोर टू डोर कलेक्शन वाहन जिसकी लागत 2 करोड 95 लाख रूपये है एवं 25 सीएनजी डोर टू डोर कलेक्शन वाहन लागत 1 करोड 99 लाख रूपये एवं 2 रिफ्यूज्ड कॉम्पैक्टर वाहन लागत 89 लाख रूपये के हैं।
इसके साथ ही नगर निगम ग्वालियर द्वारा बाल भवन के पास कै. रूप सिंह पार्क एवं शहीद उपमन्यु पार्क के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग 01 करोड 8 लाख रूपये से अधिक में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet giriş matbet holiganbet sahabet onwin casibom giriş casibom casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş casibom çarkbet vizebet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş sweet bonanza tlcasino amgbahis holiganbet wbahis casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş matbet matbet giriş superbetin superbetin giriş carkbet carkbet giris supertotobet supertotobet giriş superbetin superbetin superbetin giriş marsbahis marsbahis giriş