राजौरी में सेना की चौकी पर बड़ा हमला नाकाम, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर. राजौरी में बडा आतंकी हमला नाकाम किया गया है। आतंकियों ने गुंधा इलाके में चौकी को निशाना बनाने की कोशिश की। एक जवान के घायल होने की सूचना है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड जारी है। एक आतंकी के मारे जाने और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार हमला बीती रात 3.10 बजे हुआ। हमला नाकाम होने के बाद आतंकी जंगलों की तरफ भाग गए। सेना ने बडा सर्च ऑपरेशन चलाया है। आतंकी रूक-रूक कर फायरिंग कर रहे है। राजौरी के इस इलाके में सेना का नया कैंप स्थापित किया गया था। आतंकियों ने इसे निशाना बनाने की कोशिश की, सि समय हमला करने की कोशिश हुई उस समय कैंप में बडी संख्या में जवान मौजूद थे।
हमला नाकाम होने के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद आसपास के इलाकों से भी सेना बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने रात 3:10 बजे राजौरी के गुंडा में हमला किया। वहां से गुजर रही सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *