गोल्डन टॉवर के फ्रंट साइड में 7 पिलरों का निर्माण कार्य प्रारंभ, लोग रातभर सड़क पर रात गुजार रहें हैं

ग्वालियर. थाटीपुर स्थित नेहरू कॉलोनी में 8 वर्ष पूर्व बनी 5 मंजिला मल्टी गोल्डन टॉवर का मंगलवार की रात पिलर टूट गया था जिसकी वजह से बिल्डिंग एक ओर झुक जाने से तत्काल मल्टी के 27 फ्लैट आधी रात को ही खाली करा लिये गये थे। दहशत में लोग बाहर निकाले गये, बिल्डिंग को नगरनिगम ने बिल्डिंग चेतावनी लगा दी है यह रहने योग्य नहीं है, तभी से बिल्डर गायब है। गुरूवार की सुबह से बिल्डिंग के फ्रंट में 7 पिलर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

7 पिलर तैयार होने के बाद नगर निगम के इंजीनियर के द्वारा कंफर्म रिपोर्ट मिलने के बाद ही 27 खाली फ्लेटो उनके मालिकों प्रवेश दिया जायेगा। अभी फिलहाल उसके आसपास निकलने वाले लोगों को पुलिस ने बैरीकेट्स लगा कर रोक दिया है। गोल्डन टॉवर देखने के लिये काफी लोग पहुंच रहे हैं। अभी जिन लोगों के फ्लेट हैं वह लोग बाहर बैठकर पिलरों के तैयार होने और नगर निगम की रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे है। एक फ्लेट मालिक का पूरा परिवार बैठा हुआ है बच्चे भी स्कूल से लौटने के बाद वहीं पर बैठ कर बिल्डिंग तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं।

रात भर सड़क पर गुजारी रात
गोल्डन टॉवर में जिनके फ्लैट थे उन्होंने आनन फानन में घर खाली कर दिया। कोई जरुरत का सामान भी बाहर नहीं निकाल सका था। लोगों ने रात भर घर के बाहर सड़क पर ही रात गुजारी। जिनके छोटे-छोटे बच्चे थे वह रात भर परेशान होते रहे। सुबह लगा कि बिल्डर आएगा, नगर निगम कुछ करेगा, लेकिन बिल्डर के मोबाइल स्विच्ड ऑफ हैं। अब गोल्डन टॉवर में रहने वाले लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
