UP के गोंडा में बड़ी रेल दुर्घटना, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 6 कोच पटरी उतरी, 2 यात्रियों की मौत 40 घायल

गोंडा. उत्तरप्रदेश के गोंडा में गुरूवार की दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 6 कोच पटरी से उतर गये। घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है। घटना की खबर मिलते ही रेलवें के तमाम उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये है और रेस्क्यू ऑपरेशन नम्बर भी जारी कर दिये हैं। घटना की वजह इस रूट से गुजरने वाली 11 ट्रेनें डायवट कर दी गयी है और 2 ट्रेन निरस्त कर दी गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। SDRF टीम मौके पर है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को बोगियां काट कर निकाला जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार ने बताया, लोको पायलट ने एक्सीडेंट के पहले धमाके की आवाज सुनी थी। ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ। हादसा स्थल की अयोध्या से इसकी दूरी 30 किमी और लखनऊ से 130 किमी है। गुरुवार को ट्रेन रात 11.39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। दोपहर 2.37 बजे पलट गई।

हेल्पलाइन नम्बर
एलजेएन-8957409292, जीडी-8957400965
अपडेट
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी के अनुसार 2 लोगों की मौत हुई है। लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं। घटनास्थल पर 40 सदस्यीय मेडीकल टीम है और 15 एम्बूलेंस तैनात की गयी है। अधिक मेडीकल टीम और एम्बूलेंस आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *