IPS अनु बेनीवाल के पिता नाम पर चर्चाओं में है, मेरे पिता किसान और IPS संजय बेनीवाल से खून का रिश्ता नहीं

ग्वालियर. महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर फर्जी मेडीकल और कास्ट सर्टीफिकेट दिखाकर UPSC में रैंक हासिल करने को लेकर सुर्खियों में है। अब MP कैडर की ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल को भी उनके पिता के नाम पर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर IPS संजय बेनीवाल का अनु का पिता बताया जा रहा है। EWS का फर्जी सर्टीफिकेट लगाकर नौकरी पाने का आरोप भी लग रहा है।
अनु बेनीवाल से फोन पर बात भी की तो पता चला है कि उनके पिता का नाम भी संजय बेनीवाल है। वे पेशे से किसान है। यह इत्तेफाक ही हैकि संजय बेनीवाल और अनु के पिता का नाम एक ही है। दोनों के बीच खीन का कोई रिश्ता नहीं है। अनु बेनीवाल ने EWS सर्टीफिकेट के गलत इस्तेमाल की बात को भी खारिज किया है। उन्होंने मामले की शिकायत ग्वालियर साइबर सेल में भी की है।
माफिया पर नकेल कसी
अनु बेनीवाल का कहना है, ‘सोशल मीडिया पर कुछ लाेग बिना वजह ऐसी बातें कर रहे हैं। मेरे सिलेक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन आरोपों और पोस्ट से आहत हूं। कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शिकायत भी ग्वालियर साइबर सेल में की है।’अनु ने बताया, ‘ग्वालियर में मैंने माफिया पर नकेल कसी। उसी का नतीजा है कि लोग परेशान कर रहे हैं। धमकी भरे मैसेज भी आते हैं। सोशल मीडिया पर मैसेज आते हैं और डिलीट कर दिए जाते हैं। कुछ के स्क्रीन शॉट्स ले लिए हैं। मैसेज में यही लिखा होता है कि क्या कर लेगी। कहां तक जाएगी। हम देखे लेंगे।’
