NEET पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के 4 डॉक्टर हिरासत में, CBI ने इनके रूम सील किए

पटना. नीट यूजी पेपर लीक मामले मे सीबीआई ने पटना AIIMS के चार डॉक्टर को हिरासत में लिया है। सीबीआई टीम तीनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। तीनों डॉक्टर 2021 बैच के स्टूडेंट हैं। इनके रूम काे भी सीबीआई ने सील कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए डॉक्टरों के लैपटॉप और मोबाइल को भी सीबीआई ने जब्त किया है। पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पेपर चोरी करने वाले से लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने, उन्हें रटाने से लेकर इस कड़ी में शामिल हर चेहरे को दबोच लिया है। पूरे मामले में अब बस एक मिसिंग लिंक है। और वह है कि पेपर ले जाने वाले ट्रक की सूचना जालसाजों तक कैसे पहुंची और यह सूचना किसने दी। एजेंसी अब इसी कड़ी को तलाश रही है।
सीबीआई ने मंगलवार को पंकज कुमार और राजू को गिरफ्तार किया है। पंकज ने ही ट्रक से पेपर चुराए थे। सीबीआई इन्हें रिमांड पर लेकर ट्रांसपोर्ट की सूचना देने वालों के बारे में पूछ रही है। बुधवार को सीबीआई ने पंकज और राजू से 7 घंटे से अधिक पूछताछ की। NEET पेपर लीक केस सीबीआई को हैंडओवर करने के बाद 25 दिनों में 7 राज्यों से अब तक 42 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *