दो गैंग, एक गलत शिकार औद दिन दहाड़े कत्ल

नई दिल्ली. एक नामी अस्पताल में 4 युवक दाखिल होते है। उन्हें वार्ड के बेड पर लेटे एक ऐसे मरीज की तलाश थी। जिसके पेट पर पट्टिया बंधी थी और उसके पास एक महिला बैठी थी। कुछ देर की तला/ा के बाद उन्हें वह मरीज मिल जाता है। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह चारों लड़के उस मरीज के नजदीक जाते हैं। उसके जिस्म में 5 गोलियां उतार देते हैं। मगर बाद में उन चारों कातिलों को न्यूज चैनल की खबर देखकर पता चलता है कि उनसे गलती हो गयी। मारना किसी का था और वह किसी और को मार आये।
जीटीबी अस्पताल के वार्ड नम्बर 24 और 14 जुलाई 2024
दिल्ली के नामचीन जीटीबी अस्पताल के वार्ड नम्बर 24 में अधिकतर वह मरीज भर्ती थे। जो पेट की बीमारी के शिकार थे। इनमें से अधिकतर वह मरीज थे जो ऑपरेशन के बाद वार्ड में रिकवर हो रहे थे। इसी वार्ड के एक बेड पर दिल्ली के ही खजूरी खास का रहने वाला एक युवक रियाजुद्दीन भी भर्ती था। पेट में इंफेक्शन के बाद ऑपरेशन हो चुका था। अ बवह रिकवर कर रहा था।
शायद अगले कुछ दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाती। उस दिन शाम को अस्पताल में रियाजुद्दीन की देखभाल के लिये उसकी बहन तरन्नुम मौजूद थी। शाम लगभग 4 बजे के आसपास डॉक्टर रियाजुद्दीन का बैंडेज भी बदल चुके थे। रियाजुइद्दीन के पास अब भी उसकी बहन तरन्नुम और डॉक्टर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *