पंजाब नेशनल बैंक में हुई 6 लाख 64 हजार की हुई लूट का किया पर्दाफाश, आरोपी निकला रिटायर फौजी
घटनास्थल से लेकर आरोपी के घर तक 1172 सीसीटीवी कैमरे,आरोपी की धरपकड हेतु तीन टीमे रवाना
इंदौर, 16 जुलाई को शाम करीबन 04.30 बजे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा स्कीम न 54 विजयनगर इंदौर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेनकोट पहनकर एवं चेहरे पर नकाब लगाकर बैंक के अंदर घुसकर अपनी रायफल से फायर कर बैंक में आतंक मचा दिया। तथा केशियर से साथ में लाये हुये बैग में 06 लाख 64 हजार रूपये रखकर सिर्फ 04 मिनट में घटना को अंजाम देकर अपनी हरे रंग की मोटरसाईकल से घटनास्थल से भाग गया।क्राइम ब्रांच से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया को निर्देशित किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह एवं एसीपी विजयनगर लालकृष्णचदानी मौके पर पहुंचे। जहा थाना लसूडिया, थाना विजयनगर का फोर्स भी मौजूद था।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी के ठिकाने पर
श्याम नगर में पहुंचने के बाद में रात्रि करीबन 04.30 बजे हो चुके थे फिर सारी टीमें श्याम नगर में आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त हरे रंग की मोटरसाईकल को घरो में झाक झाक कर देख रही थी। एक घर के सामने हरे रंग की मोटरसाईकल घटना से मिलती जुलती दिखाई दी। दरवाजा खटखटाने पर पडोसी बाहर आये उनसे पूछा कि क्या यह मोटरसाईकल जिसकी है क्या उसके पास बंदूक है तो उन्होने बताया कि हाँ वह व्यक्ति रिटायर्ड फौजी है और गार्ड का काम करता है और बंदूक भी रखता है। तत्काल उस घर को खुलवाया गया जहा एक महिला बाहर आई उससे जब पूछा गया कि यह मोटरसाईकल किसकी है तो उसने बताया कि मेरे पति अरूण कुमार सिंह पिता चन्द्रपाल सिंह की है पति के बारे में पूछते उसने बताया कि वह रात से ही कही चले गये है। महिला का नाम पूछते उसने अपना नाम प्रीति बताया, जब घर की तलाशी ली गई तो वहा घटना में लूटे गये 03 लाख रूपये जिस पर पंजाब नेशनल बैंक की स्लिप भी लगी हुई थी। उक्त रूपये के सम्बंध में प्रीति से पूछने पर उसने बताया कि अभी शाम 5 बजे मेरे पति ने लाकर मुझे दिये है तथा तलाशी में आरोपी द्वारा घटना में उपयोग की गई काले रंग की रेनकोट, काले रंग का बैग तथा पहने हुये जूते भी बरामद हुये जो विधिवत जप्त किये गये।
आरोपी अरूण कुमार सिंह क्वालतीपुर नयागाँव अलीगंज एटा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है तथा इन्फेट्री (सेना का भूतपूर्व सैनिकरहा है।) जो घटना के बाद संभवतः उत्तरप्रदेश ही भागा है जिसकी तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें बनाकर रवाना की गई है। उक्त ऑपरेशन में डीसीपी जोन 02 अभिनय विश्वकर्मा एवं उनके जोन की सम्पूर्ण टीम का सराहनीय योगदान रहा समस्त कर्मचारियो को प्रथक से पुरूस्कार देने की घोषणा पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता द्वारा की गई है।
नाम आरोपी– अरूण कुमार सिंह पिता चन्द्रपाल सिंह राठौर निवासी कालुआ तिलपुर, नया गाँव तहसील अलीगंज जिला एटा उत्तरप्रदेश हाल 306 श्याम नगर मैन सुखलिया थाना हीरानगर इंदौर
बरामद सम्पत्ति
(1) 03 लाख रूपये नगद।
(2) काले रंग का रैनकोट, बैग, जूते, हरे रंग की मोटरसाईकल हीरो स्पलेण्डर क्रमांक MP09-QS-8403 जप्त की गई है।
