कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने उतारे कपड़े, पुलिस हिरासत में दूल्हे की मौत

गुना. पुलिस हिरासत में हुई पारदी युवक की मौत पर कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा हुआ। पारदी समाज की कुछ महिलायें और परिजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट डॉ. सतेन्द्रसिंह तोमर से मुलाकात की और इसके बाद बाहर आकर हंगामा करने लगी। कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिये। पुलिस कर्मियों से झूमाझटकी में महिलाओं की चूडियां टूट गयी। एक महिला के सिर से खून निकलने लगा। कैंट थाने की टीआई दिलीप राजौरिया को भी खरोंच आयी है। कलेक्टर ने कुछ महिलाओं को दोबारा बुलाकर उनकी बात सुनी। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।
युवक को पीटा इसलिये जान गई-महिलायें बोली
म्हिलाओं ने कहा कि यह झूठ बोला जा रहा है कि देवा पारदी 25, की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इतनी कम उम्र के लड़के को अटैक कैसे आ सकता है। पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। उसके चाचा के साथ भी मारपीट की गयी है। महिलाओं की मांग है कि देवा के चाचा गंगाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाये।
बारात रवाना होने से पहले पकड़कर ले गयी पुलिस
गुना जिले की झांगर चौकी पुलिस ने देवा पारदी और उसके चाचा गंगाराम पारदी को रविवार की शाूम 4.30 बजे पकड़ा था। रविवार को ही देवा की बारात गुना शहर के गोकुल सिंह चक्क में जानी थी। रात में परिवार को देवा की मौत की खबर मिली थी। मिनी ट्रक में भरकर महिलायें जिला अस्पताल पहुच गयी। देवा की दुल्हन ने स्वयं पर पेट्रोल छिंडक कर आत्मदाह की कोशिश की। चाची सूरजबाई ने स्वयं का आग लगा ली। दूसरे दिन सोमवार को भी परिवार के लोग पोस्टमार्टम भोपाल में कराने की मांग पर अड़ गये। मजिस्ट्रियल जांच के भरोसे पर वे माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *