VIP सुप्रीमों मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हत्या

मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्यादरभंगा. बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गयी है। मंगलवार की सुबह 70 साल के सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से मिला है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई के दरभंगा के लिये निकल गये है।
पुलिस ने बताया है कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला है। इस लिहाज से पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी की हत्या किये जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिये एसआईटी बना दी गयी है। दरभंगा के एसपी देहात इसे लीड करेंगे।

जीतन सहनी दरभंगा के जीरत गांव में अकेले रहते थे। वहीं घर में उनका शव मिला है।
जीतन सहनी दरभंगा के जीरत गांव में अकेले रहते थे। वहीं घर में उनका शव मिला है।

गांव में बने घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी
जीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मुंबई में रहती है।

महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी
मुकेश सहनी की पार्टी VIP RJD और कांग्रेस के साथ बिहार में बने महागठबंधन में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कई सभाएं की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *