जम्मू कश्मीर में ऑफिसर समेत 4 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर. डोडा जिले में आतंकवादियों की फायरिंग में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए। राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस देर शाम से डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इसी दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी।


आतंकवादी भागने लगे तो जवानों ने उनका पीछा किया। इलाके में घने पेड होने के कारण सुरक्षाबलों को आतंकी चकमा देते रहे। सोमवार रात 9 बजे के आसपास जंगल में फिर से गोलीबारी हुई। फायरिंग में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सेना के एक अफसर समेत 4 जवान शहीद हो गए। जम्मू डिवीजन के डोडा में यह 34 दिन में पांचवां एनकाउंटर है। इससे पहले 9 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। यहां 26 जून को एक हमला और 12 जनू को दो हमले हुए थे और सभी हमलों के बाद मुठभेड हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *