अमरवाड़ा में BJP – 3252 मतों से विजयी17वें राउंड तक कांग्रेस आगे, अंतिम 3 राउंड में भाजपा ने बाजी मारी

छिंदवाडा. अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह 3252 मतों से जीत गये हैं। शनिवार को पीजी कॉलेज में हुई मतगणना में काफी उलटफेर होते रहे हैं। पहले 3 राउंड तक भारतीय जनता पार्टी आगे रही हैं। फिर उतार-चढ़ाव के साथ 17वें राउंड तक कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाये हुए थे।
अंतिम 3 राउंड में बीजेपी का लगातार बढ़त मिली। कांग्रेस ने 2 राउंड की मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताई है। कांग्रेस समर्थकों ने पुर्न मतगणना की मांग की थी। अमरवाड़ा विधानसभा उपचनुाव में 10 जुलाई को 332 मतदान केन्द्रों पर हुए मतदान के लिये 17 टेबिल लगाई गयी है। पोस्टल बैलेट्स की गणना के लिये 4 टेबिल लगाई गयी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गयी है। यहां कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *