राजौरी गार्डन के ब्रर्गर किंग में एनकांउटर में 3 बदमाश ढेर

नई दिल्ली. राजौरी गार्डन में बर्गर किंग में 40 गोलियां मारकर हत्या करने वाले 3 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया गया है। एनकाउंटर में आशीष कालू, सन्नी गुर्जर और विकी मारे गये है। बदमाशों का एनकाउंटर हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा इलाके में हुआ। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ के ज्वांइट ऑपरेशन में बदमाशों को मार गिराया गया है। मारे गये 3 बदमाश अमेरिका मेंबैठे वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के शूटर है। हिमांशु भाऊ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बर्गर किंग आउटलेट के भीतर चंद सेकंड में अमन के शरीर में 40 से ज्यादा गोलियां मारी गईं। जब बर्गर किंग में दोनों आरोपी अमन पर गोलियां चला रहे थे तो उसे वक्त विजेंद्र बाहर कार में बैठकर इनका इंतजार कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक इस मामले में विजेंद्र ने साल 2018 मे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ मिलकर एक चश्मदीद की हत्या की थी। इतना ही नहीं स्पेशल सेल ने कुछ समय पहले फरीदाबाद में विजेंद्र को पकड़ने की कोशिश की थी। लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था. 18 जून को राजौरी गार्डन पुलिस स्टेशन को रात 9.45 बजे सूचना मिली कि बर्गर किंग आउटलेट पर गोलीबारी की घटना हुई है। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *