चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

नई दिल्ली. इस बात की संभावना नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाए। सूत्रों के अनुसार इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। बीसीसीआई के अधिकारी इस बारे में जल्द आईसीसी से बात करेंगे और मांग की जाएगी कि टीम इंडिया के मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं। बीसीसीआई ने भारत के मुकाबले दुबई या ओमान में कराने का विकल्प भी दिया है। अब आईसीसी की आगामी बैठक में इस पर मंथन होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पक्ष भी जाना जाएगा। भारत का क्रिकेट खेलने के लिए इस्लामाबाद न जाना, पाकिस्तान के लिए बहुत बडा झटका है।
रिश्ते बेहतार करने की जिम्मेदारी हमारी नहीं
टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला बीसीसीआई का है। रिश्ते सुधारने की जिम्मेदारी सिर्फ हमारी नहीं है। पाकिस्तान को भी इस पर काम करना होगा। लंबा समय हो गया जब दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई।- उमर अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *