हिट एंड रन केस में वर्ली पुलिस ने 2 लोगों किया गिरफ्तार

मुंबई. वर्ली पुलिस ने हिट एंड रन मामले में 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वर्ली पुलिस ने रविवार को लम्बी पूछताछ के बाद राजेश शाह और एक्सीडेंट के वक्त कार के अन्दर मौजूद व्यक्ति राजर्षि को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी मिहिर शाह घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिये कुल 6 टीमें बनाई है।
इससे पहले मुंबई के वर्ली इलाके में हिट एंड दन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और ड्रायवर राजर्षि बिदावर को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस मिहिर की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है। हिट एंड रन केस में मिहिर को मुख्य और एक मात्र आरोपी बताया गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि कार का बीमा नहीं था। बीमा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *