नीट यूजी की काउंसलिंग स्थगित, नई तारीख का ऐलान जल्द
नई दिल्ली. आज से शुरू होने वाली नीट यूजी काउंसलिंग को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जल्द ही काउंसलिंग की नई तारीख घोषित होगी। गौरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आठ जुलाई को सुनवाई होगी।
आज से होना थी शुरू
गौरतलब है कि नीट यूजी में गड़बड़ी का आरोप लगने के बाद एनटीए ने 23 जून को उन 1,563 उम्मीदवारों की दोबारा परीक्षा ली थी, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। वहीं इससे पहले ग्रेस मार्क्स पर सवाल उठने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस साल नीट यूजी पेपर में 9 लाख 96 लाख 393 पुरुष, 13 लाख 31 हजार 321 महिला और 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल हुए थे।
