भितरवार में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग

ग्वालियर. भितरवार थाना एवं अनुविभागीय क्षेत्र के गांव गोहिंदा में शनिवार सुबह तकरीबन 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों को स्कूल लेने के लिए गांव में पहुंची भितरवार के एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर गांव से वापस आ ही रही थी। ग्राम सरपंच के घर के सामने अचानक वैन में आग लग गई। आग लगते देख चालक मौके से भाग खड़ा हुआ तो बच्चों की चीख पुकार सुनकर सरपंच पति ने जान जोखिम में डालकर फंसे बच्चों ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा । समय रहते अगर सरपंच पति द्वारा अपनी सूझबूझ और जान जोखिम में डालकर हिम्मत न जुटाई होती तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। सरपंच पति की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक बेन जलकर खाक हो गई थी। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि की घटना नहीं हुई।
एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
घटना की जानकारी लगने के बाद भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने स्कूलों में लगे वाहनों की जांच करने के निर्देश जहां अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं। तो वहीं घटना के बाद एसडीओपी जितेंद्र नगाइच के निर्देश पर थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी मामले को लेकर सनराइज स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह राजपूत के साथ स्कूल में लगे वाहनों की जानकारी ली साथ ही चालक और परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अन्य जानकारियां भी एकत्रित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *