कमलाराजा अस्पताल में हादसा टला, ICU छत की फॉलसीलिंग गिरी
ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल में उस वक्त हादसा होते होते टल गया जब जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा हॉस्पिटल के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के ICU की छत पर लगी फॉलसीलिंग अचानक धड़धड़ाकर गिर गई, गनीमत रही कि जिस पर छत की फॉलसीलिंग गिरी उसे समय उसके नीचे कोई भी नवजात बच्चा नहीं था।
