पुलिस में 7500 पदों पर होगी भर्तियां, 3 नये मेडीकल कॉलेज इसी वर्ष खोले जायेंगे
पुलिस में 7500 पदों पर होगी भर्तियां, 3 नये मेडीकल कॉलेज इसी वर्ष खोले जायेंगे
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही प्रारंभ होते ही नर्सिंग पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा हो गया। वित्तमंत्री विपक्ष के शोर -शराबे के दौरान बजट पेश कर रहे हैं। सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया है। इस बार बजट 3 लाख 65 हजार 67 करोड़ रूपये का है। जो पिछले बजट से 16प्रतिशत ज्यादा है।
विपक्ष हंगामे के दौरा मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि कल मंत्री विश्वास सारंग ने गलत जानकारी दी है। इसलिये उन पर कार्यवाही होना चाहिये। उसके बाद सदन में शोर शराबा का वातावरण बन गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर ने दोनों पक्षों को शांत कराया है लेकिन मंत्री इंदरसिंह परमार फिर तेज आवाज में बोलने लगे।
डॉ. मोहन सरकार के बजट की बड़ी बातें…
पुलिस महकमे में 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही खेल और संगीत के 11 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
मध्यप्रदेश में सरकारी सेवाओं में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं की फीस को कम करेंगे। इसके लिए नई नीति बनेगी।
पीएम आवास योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4 हजार 900 करोड़ रुपए का प्रावधान
अभी 268 सरकारी आईटीआई हैं। इस साल 22 और आईटीआई खोले जाएंगे। इनसे 5 हजार 280 सीट बढ़ेंगी।
पीएम ई-बस योजना के तहत छह शहरों में 552 ई बसें चलाई जाएंगी। ये ई-बसें इंदौर, भोपाल, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन व सागर में चलेंगी।
इस साल मंदसौर, नीमच व सिवनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे।
2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का प्रावधान। इससे उज्जैन और आसपास के 10 जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।
राम पथ गमन के स्थानों को चिह्नित कर उनका विकास करेंगे। श्रीकृष्ण पाथेय योजना पर भी काम होगा।
महिला स्व-सहायता समूहों को बड़े बाजारों से जोड़ने के लिए 800 करोड़ रुपए का प्रावधान।
