BSF की 2 लेडी कांस्टेबल 26 दिन से गायब, टेकनपुर में थी तैनात
ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 2 लेडी कांन्स्टेबल 26 दिन से ग्वालियर की टेकनपुर छावनी से लापता है। अंतिम बार उन्हें 6 जून 20124 को देखा गया था। लापता महिला आरक्षक आकांक्षा निखर जबलपुर, जबकि शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। बीएसएफ ने बिलौआ थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। आकांक्षा और शहाना बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में 2021 से बतौर ट्रेनर पदस्थ है। शहाना के परिजन ने मुर्शिदाबाद थाने में भी गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। वहीं, आकांक्षा की मां ने मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में एसपी के सामने गुहार लगाई है।
दोनों पक्की सहेली और एक ही बैच की है
जबलपुर में जोगी मोहल्ला की रहने वाली उर्मिला निखर ने बताया कि आकांक्षा ने पिछले वर्ष कहा था कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली शहाना खातून उसके ही बैच में है, दोनों में अच्छी दोस्ती है। मार्च 2024 में शहाना हमार घर जबलपुर भी आई थी। यहां 4 दिन तक रहीं। इसके बाद दोनों बंगाल घूमने जाने का कहकर निकल गयी थी। वहां दोनों शहाना के घर पर ही ठहरी थीं इसके बाद बेटी से संपर्क कम होने लगा। आकांक्षा उतने मन से बात नहीं करती थी। जितना पहले करती थीं
मां बोली- पश्चिम बंगाल में भी बेटी को तलाशा
उर्मिला निखर का कहना है, ‘बेटी की तलाश में पश्चिम बंगाल भी गई थी। यहां शहाना के घर पहुंची। उसके परिजन ने कुछ नहीं बताया। बेटियाें के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मेरी बेटी की जान खतरे में है।’ जबलपुर सीएसपी हिना खान ने कहा, ‘लेडी आरक्षक की मां टेकनपुर से आई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी एक अन्य महिला आरक्षक के साथ कहीं चली गई है। 26 दिन हो गए हैं। बिलौआ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पड़ताल नहीं हुई। जहां आखिरी लोकेशन मिली है, वहां तक पुलिस गई ही नहीं है। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।’
