स्ट्रीट लाइटे ठीक करने के लिये स्मार्ट सिटी कार्यालय में धरना पर बैठी महिला पार्षद अर्पणा पाटिल, बोले अधिकारी -3 दिन में ठीक कर देंगे
ग्वालियर. अपने वार्ड नम्बर 58 में लगभग 500 स्ट्रीट लाईटें बन्द है इसी समस्या को लेकर भाजपा की महिला पार्षद अपर्णा पाटिल इतनी गुस्से में आ गयी कि उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यालय में तब तक धरना जब तक अधिकारियों ने आश्वासन नहीं दे दिया। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने कहा है कि हम 3 दिन के अन्दर वार्ड -58 में स्ट्रीट लाईटें को ठीक कर देंगे इसी आश्वासन के बाद पार्षद अर्पणा पाटिल ने धरना समाप्त किया है। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड में सैकड़ों स्ट्री लाइट खराब पड़ी है जो ठीक नहीं की जा रही है। जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कई बार शिकायत और सूचना देने के बाद भी इस समस्या का निराकरण अभी तक नहीं किया गया है। पार्षद अर्पणा पाटिल के धरना पर बैठने पर स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने 3 दिन के अन्दर समस्या का निराकरण करने आश्वासन दिया है, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया है।
स्मार्ट सिटी के अधिकारी मठ हो गये-अर्पणा पाटिल
अपनी समस्या को लेकर महिला पार्षद अर्पणा पाटिल जब स्मार्ट सिटी के कार्यालय पहुंची तो कोई सुनने वाला नहीं था। आपको बता दें कि अर्पणा पाटिल के वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट बन्द है। उन्होने कई बार स्मार्ट सिटी कार्यालय में शिकायत की थी। लेकिन शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट सही नहीं हुई हैं। क्योंकि अब वर्षा के मौसम में वार्ड में कई दुर्घटनायें भी अंधेरे की वजह से हो रही है। इसी से नाराज भाजपा पार्षद धरना पर बैठ गयी। जब इसकी जानकारी स्मार्ट सिटी अधिकारी को लगी तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और जल्द ही समस्या का हल करने का विश्वास दिलाया तब जाकर भाजपा पार्षद अपर्णा पाटिल ने अपना धरना खत्म किया।
कई बार चक्कर लगाए नहीं हुई सुनवाई
भाजपा पार्षद अपर्णा पाटिल का कहना है कि उनके वार्ड में 500 से ज्यादा लाइट खराब है, उन्होंने कई बार स्मार्ट सिटी में इसकी शिकायत की है। बार-बार उनसे समस्या को नियंत्रित करने के लिए कहा लेकिन स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं किया तो मुझे मजबूर होकर आज धरना देना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से मैं लगातार अधिकारियों से समस्या के लिए कह रही थी। इसके लिए कई बार चक्कर भी लगाए लेकिन उनके कान पर जूं तक भी नहीं रेंगती। स्मार्ट सिटी कर्मचारी आए दिन बदलते रहते हैं। ऑफिस में कुल 8 से 10 कर्मचारी हैं लेकिन शहर में 60 से अधिक वार्ड है यह कैसे व्यवस्था कर पाएंगे, इस कारण पूरे ग्वालियर के हालत खराब है।
