DRDO ‘अभ्यास’ का दसवां सफल परीक्षण पूरा
बालेश्वर. डीआरडीओ ने ओडिशा के बालेश्वर के चांदीपुर परीक्षण स्थल पर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से हाई स्पीड एक्सपेंडबल एरियल टारगेट (हिट) अभ्यास का सफल परीक्षण किया है। अभ्यास का उपयोग विभिनन मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन के लिए टारगेट के रूप में होता है। इसके साथ ही अभ्यास ने 10 विकासात्मक परीक्षण पूरे कर लिए है। यह आचश्यकतस पडने पर इसका इस्तेमाल दुश्मन को भुलावा देने के लिए नकली विमान के रूप में भी किया जा सकता है।
