सिटी सेंटर में अतिक्रमण हटाने गए निगम कर्मचारी को होटल संचालक ने थप्पड मारा
ग्वालियर. सरकार इन दिनों माफिया और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला कर लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों की पिटाई की तस्वीरे भी सामने आ रही है। इसी कडी में एक बार फिर शहर में कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी के साथ मारपीट की गई। बुधवार की दोपहर ग्वालियर में एक रेत माफिया ने राजस्व अधिकारी को धमकाया और लोहे की छड से पीटने की कोशिश की।
निगम कर्मचारियों को थप्पड मार दिया
वही गुरूवार को ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में अतिक्रमण हटाने गए निगम कर्मचारी की पिटाइ कर दी गई। इतना ही नहीं अतिक्रमण हटा रहे जेसीबी के सामने अवैध होटल और रेस्टोरेंट संचालक बैठ गए और दबंगाई दिखाने लगे। ऐसे में जब उसे निगम कर्मचारियों ने हटाया तो उसने एक निगम कर्मचारियों को थप्पड मार दिया। मौके पर मौजूद डिप्टी कमिश्नर अमरसत्या गुप्ता और अतिबल यादव पर भी दबाव बनाने की कोशिश की। इस होटल संचालक का नाम रमेश भदोरिया है जो अवैध तरीके से रेस्टोरेंट और डांस बार चलाता है।
अधिक्रमण हटाया तो संचालक ने निगम कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया
जानकारी के अनुसार नगर निगम को शिकायत मिली थी कि सिटी सेंटर की पॉश कॉलोनी एमपी नगर में अवैध होटल लॉज डांस बार और कैसे हाउस चल रहे है। जहां अतिक्रमण किया गया है। मामले को लेकर कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों ने जब द स्काई डिस्को एंड लॉज और रगनर कैफे से अधिक्रमण हटाया तो संचालक गुस्से में आ गया और उसने निगम कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।
