विद्युत संविदा नीति 2023 लागू करवाने के लिए ऊर्जा मंत्री का आभार – संविदा ठेका संघ

ग्वालियर -मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके.दुबे ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की उत्तरवर्ती कंपनियों में कार्यरत विद्युत संविदा कर्मचारियों हेतु संविदा नीति 2023 ऊर्जा मंत्री के द्वारा अनुमोदित कर लागू किया गया है जिसकी जानकारी ऊर्जा मंत्री स्वयं वीडियो जारी कर दी गई । इससे पहले 25 मई 2024 को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ऊर्जा मंत्री के भोपाल स्थित कार्यालय में 25. जून 2024 को संविदा नीति 2023 त्वरित लागू करने एवं अन्य श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु अनुरोध किया गया था जिस पर संगठन को आश्वस्त किया गया था कि अतिशीघ्र आदेश प्रसारित करवा दिए जायेंगे ।
जिसके फलस्वरूप आज दिनांक 27 जून 2024 को ऊर्जा मंत्री के द्वारा संविदा नीति 2023 को लागू करने हेतु मंजूरी दी गई एवं स्वयं माननीय ऊर्जा मंत्री जी वीडियो जारी कर सभी को अवगत कराया इसके लिए संगठन ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करता है कि वर्षों से कार्यरत संविदा को नियमित करने एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा सेवा देने व न्यूनतम वेतन वृद्धि लागू करवाने तथा नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के गृह जिला स्थानांतरण नीति हेतु भी शीघ्र आदेश प्रसारित करवाने का कष्ट करेगें इसी के साथ पुनः धन्यवाद आभार ।
1 जुलाई 2024 से नवीन आपराधिक कानून लागू होने जा रहा है, इसलिए 01 जुलाई को जिले के समस्त थानों में महिला, युवा, छात्र, वरिष्ठ नागरिकों, सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों, स्व सहायता समूह के सदस्यों, शांति समिति के सदस्यों तथा अन्य प्रबुद्धजनों को आमंत्रित कर नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *