बजट 2024- इनकम टैक्स में 1.5 की जगह मिल सकती 2 लाख तक छूट? बजट में हो सकती घोषणा

नई दिल्ली. केन्द्र में मोदी सरकार के नये कार्यकाल का बजट 2024, 23 या 24 जुलाई को पेश होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार आम लोगों को बढ़़ावा देते टैक्स (Income tax) में राहत देने पर विचार कर सकती है और साथ ही बजट में कई बड़े ऐलान भी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक सरकार आगामी बजट में नई टैक्स व्यवस्था (New Tax  Regime) के तहत टैक्स छूट की सीमा 3 लाख रूपये से बढ़कर 5 लाख रूपये कर सकती है।
ऐसा अनुमान है कि पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार का फोकस मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत देकर देश की GDP ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिये अधिक से अधिक निवेश कराना है। ऐसे में टैक्स स्लैब में बदलाव से लेकर नये टैक्स व्यवस्था के तहत छूट सीमा को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि सरकार राजकोषीय घाटे को मतबूत करने पर भी विचार कर रही है। इसलिये इन टैक्स छूट को टाला जा सकता है। सरकार का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के लिये सकल घरेलू उत्पाद के लिये 5.1%  के अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बनाये रखना है। इस दौरान यह उम्मीद है कि सरकार बजट के दौरान आयकर अधिनियम 1़961 की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट की लिमिट बढ़ा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *