MP में नहीं बढ़ेगा टैक्स
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जुलाई माह की 3 तारीख को पहला बजट पेश करने वाली है। खास बात यह है कि आम लोगों की निगाह इस बजट पर लग गई है। आम लोगों को चिंता है कि कहीं टैक्स का बोझ न बढ जाए। हालांकि खबर है कि राज्य सरकार आम जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाने वाली है। इधर पिछले दिनों हुई एमपी की कुछ घटनाओं को लेकर विपक्ष आक्रामक रूख अपनाने की तैयारी कर रहा है। इस बार का सत्र हंगामेदार होगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा। इसी सत्र की 3 जुलाई को मोहन सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवडा बजट प्रस्तुत करेंगे। 19 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र में 11 विधेयक भी पेश किए जाएंगे। इनमें एमपी की सभी यूनिवर्सिटी में एकरूपता लाने के लिए विधेयक होगा वहीं प्रदेश में हुए बोरवेल हादसों को रोकने के लिए भी विधेयक लाया जा रहा है। यदि बोरवेल विधेयक पारित हो जाता है तो देश में मध्य प्रदेश इस प्रकार के विधेयक को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।
