झमाझम वर्षा के दौरान गिरी बिजली से 15 बकरी और एक भेड़ की मौत, 48.6 एमएम हुई वर्षा

ग्वालियर. चम्बल-ग्वालियर संभाग में मानसून की दस्तक हो गयी है। वह बात अलग है कि मौसम विभाग ने अीाी औपचारिक घोषणा नहीं की है। बुधवार को ग्वालियर, भिण्ड में जमकर वर्षा हुई है। दोपहर के बाद झमाझम वर्षा से ग्वालियर शहर तरबतर हो गयी है। सड़कों पर पानी भर गया है। मानसून की पहली वर्षा का मजा लोगों ने भींग कर लिया है। दोपहर से शाम तक लगातार वर्षा से तेजी से बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा है।
ज्यादातर तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन वर्षा के बाद शाम 6 बजे तापमान 27.0 डिग्री पर आ गया था। मौसम में अचानक घुली ठण्डक ने ग्वालियरवासियों को गर्मी से राहत दी है। रात 9 बजे तक 48.6 एमएम वर्षा हो चुकी थी। ग्वालियर के भितरवार के स्याऊ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियां व एक भेड समेत 16 मवेशी की मौत हो चुकी है।
शाम 5.30 बजे तक हुई थी 43.2 एमएम बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर से शाम तक ग्वालियर में 43.2 MM (मिलीमीटर) बारिश रिकॉर्ड हो चुकी थी। इससे पहले रात को 1.8 एमएम बारिश हुई थी। कुल मिलाकर अभी तक 103.9 एमएम बारिश जून में दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से लेकर 30 जून तक अच्छी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से जून की विदाई से पहले अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना तीन दिन अच्छी बारिश
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से 27 से 30 जून तक ग्वालियर सहित अंचल में बारिश का दौर चलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *