गोवंश की हत्या के आरोपियों घरों पर चलाया गया बुलडोजर, घर में मिला था गोमांस, पुलिस ने 6 को दबोचा

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोसेवकों ने 21 जून की रात को हाईवे पर जाम लगा दिया था।

मुरैना. गोवंश की हत्या के 2 आरोपियों के घर बुधवार को पुलिस ने बुलडोजर से ढहा दिये गये। पुलिस -प्रशासन का अमला बुधवार की सुबह नूराबाद की बंगाली कॉलोनी पहुंचा। 3 घंटे में आरोपी जफ्फार खान और असगर खान के घर के अवैध निर्माण तोड़ दिये गये। आरोपी जफ्फार खान और असगर खान के घर का अवैध निर्माण तोड़ा गया। पुलिस ने मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया। इनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल 3 आरोपी अभी भी फरार है।
नूराबाद थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि बंगाली कॉलोनी में 21 जून को बजरंग दल ने एक घर में गोमांस रखा होने की शिकायत की थी। लोगों ने कार्यवाही की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जफ्फार, असगर खान, शम्मी, अफसर, रेतुआ, बिश्नोई, मौसम, इकरार और साहू के खिलाु मामला दर्ज कर जांच की थीं 3 दिन पहले ही मुख्य आरोपी असगर और उसके ससुर रेतुआ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया गया है।
गोकशी से रोका तो जानलेवा हमला किया
21 जून को बंगाली कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह गुर्जर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि कॉलोनी के ही एक घर में कुछ लोगों ने गोकशी की है। उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। घर से एक बोरी में गोमांस बरामद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गोसेवक थाने पहुंच गए। उन्होंने यहां हंगामा कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *