पोर्टल पर जानकारी देने से बच रहे स्कूल, महज 30 फीसद ने की अपलोड

ग्वालियर. मनमानी पर अंकुश लगने के डर से निजी स्कूल अपनी जानकारी शिक्षा विभाग से साझा करने में कतरा रहे हैं। क्याेंकि सोमवार 24 जून तक पोर्टल पर महज 30 फीसद स्कूलाें ने ही जानकारी दी है। बाकी के स्कूल जानकारी देने से बच रहे हैं। जिन स्कूलों ने पोर्टल पर जानकारी साझा की है उन्होंने भी किन किन मदों के नाम पर अभिभावकों से फीस ली जाती है उसकी भी पूरी जानकारी नहीं दी है।
पोर्टल पर रात 12 बजे तक कुछ स्कूलों ने फीस संबंधी जानकारी अपलोड की क्योंकि 24 जून पोर्टल संचालन का अंतिम दिन था। अब प्रदेश सरकार आगे पोर्टल संचालन की अनुमति देती तो जल्द ही आदेश जारी होगा अन्यथा जिन स्कूलों ने जानकारी साझा नहीं की उनके खिलाफ मान्यता रद्द संबंधी कार्रवाई तक की जा सकती है। हालांकि अब निजी स्कूल के संचालक पोर्टल की तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।दो दिन पहले वह जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने भी पहुंचे थे।
फीस के साथ सीए की रिपोर्ट भी मांगी
पोर्टल पर फीस संबंधी जानकारी अपलोड करने में निजी स्कूल बच रहे हैं। असल में पोर्टल पर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र में फीस की जानकारी देनी पड़ रही है। जिसमें सीए की रिपोर्ट भी साथ में लगानी पड़ रही है। ऐसे में वे स्कूल जिन्होंने मनमर्जी से फीस बढ़ाई और शिक्षा विभाग को सूचना तक नहीं दी वह जानकारी देने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि ग्वालियर सहित पूरे अंचल भर के स्कूल अपनी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *