ग्वालियर हाईकोर्ट जज के नाम से व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर परिचितों से मांगे रूपये
ग्वालियर. उच्च न्यायालय के जज के नाम वॉट्सएप पर फेक आईडी बनाने और लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। उच्च न्यायालय के जज का फोटो लगी उनके ही नम्बर जैसी आईडी से ठग ने उनके परिचित व कुछ पूर्व कर्मचारियों को मैसेज कर आर्थिक मदद की मांग की। जज को तब पता चला, जब उनके कर्मचारी ने फोन किया। हाईकोर्ट जज ने एडीपीओ को भेजकर ग्वालियर एसपी से इसकी शिकायत की। एसपी ने एसडीपीओ की शिकायत पर क्राइम ब्रांच प्रभारी का कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था। एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रविवार को एडीपीओ दीपक मिश्रा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। उन्होंने बताया कि गुमनाम बदमाशों ने हाईकोर्ट जज संजीव एस कालगांवकर के नाम से मोबाइल नम्बर 9478524280 से फेक व्हाट्सएप आईडी जनरेट की। इस पर उनका फोटो भी लगाया। इसके बाद जज के परिचितों और कर्मचारियों से पैसे मांगे। इससे पहले एक कर्मचारी न जज को कॉल कर लिया और इसके बाद उन्हें पता चला। पुलिस ने दीपक मिश्रा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महाधिवक्ता के नाम से बनाई थी फर्जी आईडी
इससे पहले पूर्व अतिरिक्त महाअधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी की भी फर्जी आईडी बनाकर लोगों से मांग की थी। इसकी शिकायत साइबर सेल से हुई थी। लेकिन मामले में आरोपी पकड़े नहीं गये हैं।
सावधानी रखें-पुलिस बोली
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल साइड पर मांगी गयी मदद की पहले जांच करें। उनके बाद ही निर्णय लें, क्योंकि आजकल अधिकतर ठग बड़े नाम की फर्जी आईडी बनाकर रूपये मांगते हैं। उनके झांसी में वह लोग आ जाते हैं जो इन लोगों के संपर्क में ज्यादातर आ जाते हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय पंवार ने बताया है कि हाईकोर्ट जज के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। उसने कई और लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की गयी है। फिलहाल क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
