डिजिटल हाउस अरेस्ट कर फरियादिया से 51 लाख रुपये की सायबर ठगी वाली गैंग के तीन आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

ग्वालियर . आवेदिका आशा भटनागर के साथ सायबर ठगों द्वारा 51 लाख रुपये की ठगी की गई थी। उक्त षिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त प्रकरण में लिप्त मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा 1 अप्रैल को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था।
क्राइम ब्रांच की टीम को उक्त अपराध में वांछित अन्य आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये ग्वालियर में शिक्षिका आशा भटनागर के साथ किये गये 51 लाख रुपये की डिजिटल हाउस अरेस्ट की ठगी के मामले में तकनीकी जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों 1. ध्रुव लालजी भाई अंजनी निवासी गिर सोमनाथ, 2. बंटी उर्फ हरेष भाई खुमान निवासी राजकोट 3. सोहेल पार्धी निवासी राजकोट को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों द्वारा अपना बैंक खाता व मोबाइल सिम कमीषन लेकर बैचा था, आरोपीगणों के खातों में फ्रॉड की राषि फरियादिया द्वारा स्थानान्तरित की गई थी। आरोपीगणों से पूछताछ जारी है एवं आरोपीगणों के अन्य साथियों की तलाष पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में अभी तक 4 राज्यों से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं उक्त प्रकरण में अभी तक कुल 16 लाख 16 हजार रूपये जप्त किये जा चुके हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. ध्रुव लालजी भाई अंजनी निवासी गिर सोमनाथ,
2. बंटी उर्फ हरेष भाई खुमान निवासी राजकोट
3. सोहेल पार्धी निवासी राजकोट को गुजरात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *