8th Pay Commission कब? केन्द्रीय कर्मचारियों के मूल वेतन और महंगाई भत्ते में तत्काल बढ़ोत्तरी का नया प्रपोजल
नई दिल्ली. महंगाई के साथ सरकार की कमाई भी बढ़ रही है। ऐसे में केन्द्र सरकार के 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिये 8वें वेतन आयोग की मांग तेज हो गयी है। कर्मचारी चाहते हैं कि उनके वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा की जाये। नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड, ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी फॉर सेंट्रल गवर्नमेंट) के सचिव शिवगोपाल मिश्रा ने सरकार से 8वां वेतन आयोग (सीपीसी) जल्द से जल्द गठित करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद से सरकारी कमाई और महंगाई दोनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे महंगाई भत्ता () और जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि आखिरी वेतन संशोधन 2016 में हुआ था। तब से महंगाई ने कर्मचारियों और पेंशनर की क्रय शक्ति को कम कर दिया है।
वेतनवृद्धि की मांग पर राज्य सरकार दिनों दिन बढ़ रहा है दबाव-सीएम सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतनवृद्धि की मांग आर्थिक संकट को और बढ़ा रही हे। कर्नाटक राज्य सरकार कर्मचारी संघ (केएसजीईए) वेतनवृद्धि की मांग कर रहा है। जिससे सरकार में दिनों दिन तनाव पैदा हो रहा है।
वेतन आयोग क्या होता है?
वेतन आयोग सरकारी की तरफ से नियुक्त एक बॉडी होती है। यह केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के वतन ढांचे, भत्तों औरे लाभों की समीक्षा करती है। फिर उसमें बदलाव की सिफारिश करती है। आमतौर पर हर 10 वर्ष में यह आयोग बैठक करता है। यह आयोग महंगाई जैसे फैक्टरों का आकलन करता है। 28 फरवरी 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 7वें वेतन आयोग का गठन किया था। इस आयोग ने 19 नवम्बर 2015 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसकी सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था।
8वें वेतन आयोग का गठन कब?
अब सबकी निगाहें 8वें वेतन आयोग पर टिकी है। अनुमान है कि इसका गठन 1 जनवरी 2026 तक हो जायेगा। यह पिछले आयोग के 10 साल बाद होगा। केन्द्र की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के साथ ही 1 करोड से अधिक केन्द्रीय कर्मचारियों में 8 वें वेतन आयोग को लेकर काफी उत्सुकता है।
