दिन दहाडे बीच सड़क पर दमोह में होमगार्ड जवान के बेटे और भतीजे की हत्या

उमेश और विक्की दमोह से लौट रहे थे। आरोपियों ने उनको बीच सड़क पर गोली मारी।दमोह. होमगार्ड के जवान और उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर दी गयी। मामला जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव का है। मृतक और 3 आरोपी एक ही परिवार के हैं।
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा है कि होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा 50, का उसके ही परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। लगभग एक माह पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने सोमवार को रमेश पर तलवारों से हमला कर दिया था। घटना के समय रमेश का बेटा उमेश 23, और भतीजा विक्की 24, से मोटरसाईकि से लौट रहे थे। आरोपियों ने उनको बीच सड़क पर गोली मार दी और दोनों की सड़क पर ही मौत हो गयी।
चचेरे भाई से कहा कि आज हत्या करूंगा
रमेश के चाचा राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे मेरे बेटे सौरभ के मोबाइल पर आरोपी का फोन आया था। उसने सौरभ से कहा था कि आज रमेश और उनके परिवार के लोगों की हत्या करेगा। राजेन्द्र ने बताया उमेश और विक्की कोचिंग पढ़ने दमोह गये हुए थे। राजेन्द्र ने सौरभ से कहा कि 100 नम्बर पर पुलिस को खबर दे दो, ताकि उमेश और विक्की को पुलिस वहीं रोक ले, लेकिन 100 नम्बर पर कॉल रिसीव नहीं हुआ।
कुछ महीने पहले रमेश ने राजा से मारपीट की थी
राजेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ महीने पहले रमेश ने राजा विश्वकर्मा से मारपीट की थी, तभी से विवाद बना हुआ था। करीब एक महीने पहले रमेश के बछड़े के पैर पर राजा के हाथों एक वाहन चढ़ गया था, उस समय भी उनके बीच विवाद हुआ था। राजेंद्र ने बताया कि मृतक और आरोपी सभी परिवार के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *