ग्वालियर प्रवास पर आए बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा नीट के मामले में जांच की जा रही

ग्वालियर. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर प्रवास के दौरान नव निर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह के निवास पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जातीय गणना कराने के विरोध में नहीं है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पष्ट कर चुके है। कौन-कौन कितनी संख्या में है और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति क्या है। इसका पता चलना चाहिए। प्रधानमंत्री इस पर काम कर रहे है कि आरक्षण के दायरे में होने के बाद भी कुछ वर्ग गरीब क्यों है, ताकि वे लोग भी विकास की दौड में बराबरी से सहभागिता कर सकें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में मध्य प्रदेश का अहम योगदान है।
किसी को छोडा नहीं जायेगा, दोषियों को जेल में डाला जायेगा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट के मामले में जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर साक्ष्य जुटा रही है। सीबीआई को भी पडताल के लिए लगाया गया है। इस कांड में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। साक्ष्य मिलने पर जेल में डाला जायेगा। नये कानून के तहत सभी आरोपित को 10 वर्ष की कैद की सजा दिलाने का काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *