जवारा से ग्वालियर आ रहा एसएएफ का वाहन पलटा, वाहन में बैठे जवानों में से 12 चोटिल

ग्वालियर. रतलाम के जवारा से ग्वालियर आ रहा एसएएफ की 24 बटालियन का वाहन आगरा मुंबई हाइवे पर मोहना के पास अनियंत्रित होकर रविवार रात को पलट गया। जिससे वाहन में बैठे जवानों में से 12 चोटिल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में कराया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक रतलाम के जावरा से 24 बटालियन का वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 8848 रविवार दोपहर को करीब दो बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। वाहन में एसएएफ के जवान बैठे हुए थे। रात करीब 11 बजे वाहन शिवपुरी से निकलकर मोहना पहुंचने वाला था और करीब आठ किमी दूर था। तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिससे वाहन में बैठे जवानों में से 12 जवान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ और पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *