बलात्कार की एफआइआर, फिर लाखों की वसूली, बड़े शहरों में ऐसे गैंग सक्रिय
ग्वालियर. जिर तरह बलात्कार पीडिता के लिए सबसे बडी परेशानी और अपमान का कारण बनता है ठीक उसी तरह अगर किसी पर बलात्कार का झूठा आरोप लगता है तो आरोपित के लिए भी कष्ट, अपमान का कारण बनता है। इससे उसे बहुत नुकसान होता है। किसी भी व्यक्ति को बलात्कार के झूठे केस में फंसाने से बचाए जाने की जरूरम है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ द्वारा यह टिप्पणी उप्र के सहारनपुर के मिर्जापुर में एक युवक के खिलाफ दर्ज हुए बलात्कार के झूठे मामले की एफआईआर निरस्त करते हुए की गई थी। बलात्कार का यह पहला मामला नहीं है जो झूठा पाया गया। हर रोज देश के किसी न किसी शहर में बलात्कार जैसे सनसनीखेज अपराध में झूठा फंसाकर लाखों रुपये वसूले जाने की महानियां लगातार सामने आ रही है। सिर्फ ग्वालियर ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से लेकर देश के अलग-अलग शहरों में पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी महिलाएं और इनके ब्लैकमेलर पुरूष साथी पकडे जा रहे है जिन्होंने बाकायदा रेप की एफआईआर को मोटी कमाई का जरिया बना लिया है।
बलात्कार का हर मामला ऐसा है, यह नहीं है लेकिन जिस तरह से बड़े शहरों में इस तरह की गैंग सक्रिय हैं, उससे साफ है- बलात्कार जैसे संवेदनशील अपराध से वसूली करने वाला यह नेटवर्क बहुत बड़े स्तर पर चल रहा है। कई बार ऐसे झूठे मामलों की वजह से सिस्टम में बैठे जिम्मेदार हों या आम लोग हकीकत में हुई घटना को भी संदेह की नजर से देखने लगते हैं। ऐसे मामलों की केस स्टडी की, जिसमें हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई।
ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामलों का ग्राफ बढा
ग्वालियर ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। यह चिंता का विषय है। लेकिन कानूनविद कहते हैं- दुष्कर्म जैसे सनसनीखेज अपराध में कितनों में राजीनामा हुआ, पीड़िताएं मुकर गईं, कितने मामले झूठे साबित हुए, कितने मामलों में कोर्ट द्वारा एफआइआर रद्द की गई। बाकायदा इसका विश्लेूषण जरूरी है। जिससे पुलिस को हकीकत पता लग सकेगी। बाकायदा इसके आंकड़ों के विश्लेषण की जरूरत है।
