MP में कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई, नई टीम बनने से पहले ही लगा ब्रेक
भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। गुटबाजी उभरी है, वर्चस्व की लडाई भी शुरू हुई है। स्थिति यह है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अभी तक अपनी टीम तैयार नहीं कर पाए है, हालांकि उन्होंने तैयारी पूरी कर ली थी। दावा था कि चंद दिन में घोषित कर दिया जाएगा। अब सूत्र बता रहें हकि नई टीम गठित होने से पहले ही ब्रेक लग गया है। कहा जा रहा है कि पहले पता लगाया जाएगा कि मप्र में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस का सूपडा साफ कैसे हुआ। हालांकि इसके लिए पार्टी हाईकमान ने पहले ही जांच कमेटी का गठन कर दिया है। रिपोर्ट और अनुशंसाओं के बाद पार्टी किसी निर्णय पर पहुंचेगी।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ। कमलनाथ से प्रदेश कांग्रेस की कमान लेकर जीतू को अध्यक्ष बनाया गया। तब इसे पीढ़ी परिवर्तन कहा गया। इसलिए क्योंकि पटवारी युवा हैं, टीम भी युवा होगी।
ज्यादातर समय चुनाव में बीता
पटवारी को काम करने के लिए अभी कम समय मिला। प्रदेश की कमान संभालने के बाद लोकसभा चुनाव शुरू हो गए। ज्यादातर समय चुनाव में ही बीता। सभी गुटों को साधने का प्रयास हुआ इसका असर कम ही दिखा। पार्टी हाईकमान ने पटवारी को फ्रीहैंड दिया था, ऐसे में उन्होंने अपने स्तर पर प्रदेश कार्यकारिणी तैयार के लिए सूची तैयार की। इसमें दिग्गज नेताओं के साथ उनके लोगों को भी शामिल करने का प्रयास किया। लेकिन नेता संतुष्ट नहीं हुए।
